धर्म / आस्था
पवित्र अमरनाथ गुफा से पिघलने लगा हिमलिंग
- 441 Views
- July 05, 2016
- By admin
- in धर्म / आस्था, समाचार
- 0 Comments
- Edit
पवित्र अमरनाथ गुफा से पिघलने लगा हिमलिंग
जम्मू: अमरनाथ यात्रा में अब तक लगभग 40,000 श्रद्धालुओं ने दक्षिण कश्मीर स्थित अमरनाथ गुफा में पवित्र हिमलिंग के दर्शन किए। वहीं अभी यात्रा शुरु हुई लेकिन बाबा बर्फानी धीरे-धीरे लुप्त होने शुरू हो गए हैं। इस खबर से बाबा के भक्तों में निराशा है लेकिन उत्साह कम नहीं हुआ है।
आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि हिमलिंग अंर्तध्यान हुआ हो। वही इस तरह बाबा के लुप्त होने पर विशेषज्ञों का मानना है कि अधिक गर्मी की वजह से भी ऐसा होता है। फिलहाल यात्रा जारी है और सोमवार को चौथा जत्था देर शाम 58 वाहनों से रवाना हुआ। इसमें 1414 पुरुष, 312 महिलाएं और 117 साधु शामिल हैं।