राजनीति
नेहरू-गांधी को बदनाम कर दिल्ली के बर्खास्त मंत्री संदीप कुमार को बचाने की कोशिश? AAP नेता ने दिया आपत्तिजनक बयान
- 501 Views
- September 02, 2016
- By sochindia
- in राजनीति, समाचार
- 0 Comments
- Edit
उन्होंने इसके लिए कई मिसालें भी दी और कहा कि भारत के इतिहास में संदीप जैसे कई उदाहरण है। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए और आपत्तिजनक बातें कही। उन्होंने कहा कि नेहरू जी के भी कथित तौर पर कई महिलाओं से संबंध थे। पंडित नेहरू के सहकर्मियों से संबंधों की चर्चा होती है। एडवीना-नेहरू के संबंध की खूब चर्चा होती है। नेहरू जी के संबंधों पर चर्चा तो हुई लेकिन उनका सियासी करियर खत्म नही हुआ।
आशुतोष ने महात्मा गांधी पर भी सवाल उठाए और कहा कि गांधी जी के रिश्ते से कस्तूरबा गांधी परेशान थी। गांधी जी और सरला चौधरी के भी संबंधों की कथित तौर पर चर्चा होती है। सरला को गांधी जी आध्यात्मिक पत्नी बताते थे। गांधी जी आखिरी दिनों में अपनी भतीजियों के साथ निर्वस्त्र सोते थे। लोहिया जी कहते थे कि महिला और पुरुष के बीच हर संबंध जायज है।