देश
निर्भया के दोषियों की फिर टल सकती है फांसी! विनय ने दायर की दया याचिका
- 63 Views
- January 29, 2020
- By admin
- in देश, समाचार
- 0 Comments
- Edit
निर्भया के हत्यारों की फांसी फिर टल सकती है. फांसी की सजा से बचने के लिए चारों दोषियों में से एक विनय ने नया पैतरा चला है. विनय के वकील एपी सिंह ने दया याचिका दाखिल कर दी है. बुधवार को राष्ट्रपति के पास दया याचिका दाखिल की गई. विनय की क्यूरेटिव याचिका सुप्रीम कोर्ट खारिज कर चुका है.
वहीं, अक्षय और पवन के पास क्यूरेटिव याचिका का विकल्प भी है. क्यूरेटिव खारिज होने के बाद दया याचिका और वो भी खारिज होने के बाद उसे चुनौती देने का विकल्प भी उनके पास है. विनय की दया याचिका खारिज होने के बाद मुकेश की तरह वो भी चुनौती याचिका दायर कर सकता है. ऐसे में अब लगभग तय है कि 1 फरवरी को इनकी लाइफ लीज थोड़ी बढ़ जाएगी.