देश
नाले से मिला एक और शव, दिल्ली हिंसा में मृतकों की संख्या 43 हुई
- 112 Views
- March 01, 2020
- By admin
- in देश, समाचार
- 0 Comments
- Edit
दिल्ली में हुई हिंसा में मृतकों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. अब जानकारी मिल रही है कि हिंसाग्रस्त उत्तर पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके से एक और डेड बॉडी मिली है. डेड बॉडी भागीरथ विहार के नाले से मिली है. पुलिस मौके पर उपस्थित है. इसी के साथ मृतकों का आंकड़ा 43 पहुंच गया है. उधर, दिल्ली हिंसा (Delhi Violence) में FIR की संख्या बढ़कर 167 हो गई. इनमें 36 मामले आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किए गए हैं. पकड़े गए 885 लोगों में से कुछ को गिरफ्तार किया गया है जबकि कुछ हिरासत में हैं.
इस बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने शनिवार शाम को दिल्ली हिंसा को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई. इसमें सीएम ने बताया कि हमने सभी संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आज एक समीक्षा बैठक की. उन्होंने कहा कि शनिवार को दिल्ली के किसी भी हिस्से से हिंसा की कोई घटना सामने नहीं आई है. हमारी पहली प्राथमिकता जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल करना है.