देश
नागरिकता बिल पर बोले गृहमंत्री अमित शाह, ‘गलत साबित कीजिए वापस ले लूंगा’
- 149 Views
- December 09, 2019
- By admin
- in देश, समाचार
- 0 Comments
- Edit
केंद्र सरकार ने सोमवार को लोकसभा में नागरिकता (संशोधन) विधेयक 2019 (Citizenship Amendment Bill 2019) पेश किया. विपक्षी दलों ने इसे बुनियादी तौर पर असंवैधानिक बताया और भारतीय संविधान के अनुच्छेद-14 का उल्लंघन करार देते हुए विधेयक पर कड़ी आपत्ति जताई. निचले सदन में इसके पक्ष में 293, जबकि विपक्ष में कुल 82 मत पड़े. विधेयक के बारे में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने विपक्षी नेताओं के आरोपों को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा, ‘मैं विश्वास दिलाता हूं कि विधेयक भारतीय संविधान के किसी भी अनुच्छेद का उल्लंघन नहीं करता है और किसी भी नागरिक को उनके अधिकारों से वंचित नहीं किया जाएगा.’