मनोरंजन
नए पोस्टर के साथ ट्रेलर की रिलीज डेट का ऐलान हुआ
- 169 Views
- April 03, 2017
- By admin
- in मनोरंजन, समाचार
- 0 Comments
- Edit
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ का ट्रेलर 10 अप्रैल को रिलीज होगा. आज मेकर्स ने इस फिल्म का एक और पोस्टर रिलीज किया है और इसके साथ ही ट्रेलर के डेट की अनाउंसमेंट भी कर दी.
बता दें कि ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ चेतन भगत के उपन्यास का फिल्म रूपांतरण है. यह दूसरी बार होगा जब अर्जुन, चेतन भगत के उपन्यास के फिल्म रूपांतरण में दिखाई देंगे. इससे पहले साल 2014 में वह ‘2 स्टेट्स’ में भी नजर आ चुके हैं, जो चेतन भगत के उपन्यास का फिल्म रूपांतरण है.
मोहित सूरी निर्देशित ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ इस साल 19 मई को रिलीज होगी.