खेल
धोनी के एक फैसले ने बदल डाला टीम इंडिया के 84 सालों का इतिहास!
- 199 Views
- June 15, 2016
- By admin
- in खेल, समाचार
- 0 Comments
- Edit
धोनी के एक फैसले ने बदल डाला टीम इंडिया के 84 सालों का इतिहास!
हरारे: सीरीज जीत चुकी भारतीय टीम आज तीसरे और आखिरी वनडे क्रिकेट में जिंबाब्वे को हरा कर क्लीन स्वीप कर इतिहास रचने से केवल एक कदम दूर है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की इस टीम की युवा शक्ति के आगे जिम्बाब्वे टीम पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई है। इस सीरीज में कप्तान धोनी ने एक ऐसा फैसला लिया जो कि जो टीम इंडिया के 84 सालों के क्रिकेट इतिहास में कभी नहीं लिया गया। क्रिकेट सीरीज या टूर्नामेंट में ये पहला मौका है जब भारतीय टीम के लिए 3 ओपनरों ने डेब्यू किया हो। इस सीरीज करूण नायर, केएल राहुल और उसके बाद आज फैज फजल ने डेब्यू किया है।
यह कारनामा करने वाले दुनिया के चौथे विकेटकीपर बने धोनी
महेंद्र सिंह धोनी आज एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में 350 खिलाडिय़ों को पवेलियन भेजने वाले दुनिया के चौथे विकेटकीपर बन गए, जिससे वह भारत के पूर्व विकेटकीपरों से काफी आगे निकल गए हैं। धोनी ने अभी तक 261 कैच हासिल किए हैं और उन्होंने 278 मैचों में 89 स्टंप आउट किए हैं। श्रीलंका के विकेटकीपर कुमार संगकारा 482 क्रिकेटरों को आउट कर इस सूची में शीर्ष पर हैं जिनके बाद आस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट (472) और दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर (424) का नंबर है। जहां तक 50 आेवर के प्रारूप की बात है तो धोनी 300 के क्लब में पहुंचने वाले एकमात्र भारतीय हैं और उन्होंने यह उपलब्धि जनवरी 2014 में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक दिवसीय मैच के दौरान हासिल की थी।