मनोरंजन
दोस्ती में ‘दरार’ के बीच कृष्णा अभिषेक ने भारती सिंह के लिए लिखा खास मैसेज!
- 276 Views
- July 25, 2017
- By admin
- in मनोरंजन, समाचार
- 0 Comments
- Edit
कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह के कपिल शर्मा का शो ज्वाइन पर खुश नहीं है. कृष्णा अभिषेक ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया था कि भारती और मैंने तय किया था कि हम दोनों कपिल शर्मा का शो ज्वाइन नहीं करेंगे. हालांकि, भारती सिंह ने इस तरह की बातों से इंकार कर दिया था.
भारती सिंह के ‘द कपिल शर्मा शो’ को ज्वाइन के बीच कृष्णा ने अपने दोस्त के लिए इंस्टाग्राम पर बेहद ही खास मैसेज पोस्ट किया है. कृष्णा ने भारती सिंह के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, ”ड्रामा कंपनी पर मजा आ रहा है, पर उसी समय मैं अपनी भारती को भी मिस कर रहा हूं. लव यू भारती. और तुम्हें दूसरे शो पर ज्यादा टीआरपी लाने के लिए बधाई. तुम हमेशा शो का पिलर रही हो.”
आपको बता दें कि कृष्णा अभिषेक को कपिल शर्मा के राइवल के तौर पर जाना जाता है. कृष्णा अभिषेक का नया शो ‘ड्रामा कंपनी’ हाल ही में सोनी टीवी पर ऑनएयर हुआ है. कपिल शर्मा के शो का हिस्सा रहे अली असगर और सुगंधा मिश्रा ने कृष्णा का नया शो ज्वाइन किया है.
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कृष्णा अभिषेक कहना था, ‘जब मैंने शुरुआत में भारती के कपिल शर्मा के शो में जाने की बात को सुना तो इस ओर ध्यान नहीं दिया. मुझे भरोसा था कि भारती का ‘द कपिल शर्मा शो’ को ज्वाइन करने का कोई प्लान नही है. बाद में भारती ने जब कपिल के शो को ज्वाइन किया तो मुझे भरोसा नहीं हुआ कि भारती ऐसा कैसे कर सकती है.’
कृष्णा ने कहा, ‘मुझे कपिल शर्मा से कोई प्रॉब्लम नहीं है लेकिन भारती मेरे परिवार के सदस्य जैसी थीं और अब मुझे लगता है कि जैसे मेरे परिवार का मेंबर मुझसे दूर चला गया है.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.