राजनीति
देश जल रहा है और भारत का नीरो जश्न मना रहा है: दिग्विजय सिंह
- 144 Views
- May 29, 2016
- By admin
- in राजनीति, समाचार
- 0 Comments
- Edit
देश जल रहा है और भारत का नीरो जश्न मना रहा है: दिग्विजय सिंह
दो साल पूरे होने पर नरेंद्र मोदी सरकार ने इंडिया गेट पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया. अब मोदी सरकार इस कार्यक्रम को लेकर विरोधियों के निशाने पर आ गई है.
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह नरेंद्र मोदी सरकार के इस कार्यक्रम पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी को नीरो बता दिया. दिग्विजय सिंह ने एक के बाद एक ट्वीट कर मोदी सरकार पर हमला बोला.
दिग्विजय सिंह ने ट्वीटर पर लिखा, “मोदी जी कह रहे हैं “मेरा देश बदल रहा है आगे बढ़ रहा है.” देश जल रहा है और भारत का नीरो जश्न मना रहा है. क्या भाजपा/संघ का यही “राम राज्य” है”
दिग्विजय ने आगे लिखा, ”छात्रों पर महात्माओं पर पुलिस ढंढे बरसा रही है. हज़ारों करोड़ ख़र्च कर जश्न मनाया जा रहा है.महिलाओं दलितों आदिवासियों पर जुर्म बढ़ते जा रहे हैं साम्प्रदायिक सद्भाव बिगड़ता जा रहा है.”
एक दूसरे ट्वीट में दिग्विजय ने लिखा, ”एक युवकों को रोज़गार मिल नहीं रहा है पाकिस्तान रोज़ अॉंखें दिखा रहा है नेपाल से सदियों पुराने सम्बंध बिगड़ रहे हैं. सूखा पड़ रहा है पीने का पानी नहीं मिल रहा है किसान सुनार बिल्डर आत्म हत्या कर रहे हैं बैंक उद्योग घाटे में चल रहे हैं निर्यात घट रहे हैं .”