व्यापार
देश के विदेशी पूंजी भंडार में बड़ा इजाफाः 360.7 अरब डॉलर के पार
- 288 Views
- January 28, 2017
- By admin
- in व्यापार, समाचार
- 0 Comments
- Edit
देश का विदेशी पूंजी भंडार 20 जनवरी को समाप्त सप्ताह में 93.24 करोड़ डॉलर बढ़कर 360.77 अरब डॉलर दर्ज किया गया है जो 24,549.5 अरब रुपये के बराबर है. इससे पहले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 68.79 करोड़ डॉलर बढ़कर 359.842 अरब डॉलर हो गया था. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, विदेशी पूंजी भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा भंडार पिछले सप्ताह में 92.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 338.434 अरब डॉलर हो गया, जो 23,030.8 अरब रुपये के बराबर है.
बैंक के मुताबिक, विदेशी मुद्रा भंडार को डॉलर में आंका जाता है और इस पर भंडार में मौजूद पाउंड, स्टर्लिग, येन जैसी अंतर्राष्ट्रीय करेंसी की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर पड़ता है. पिछले हफ्ते में देश का सोने का भंडार बिना किसी बदलाव के 1262.9 अरब रुपये पर रहा. इस दौरान देश के विशेष निकासी अधिकार (एसडीआर) का मूल्य 23 लाख डॉलर बढ़कर 98.2 अरब रुपये दर्ज किया गया.
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में देश के मौजूदा भंडार का मूल्य 37 लाख डॉलर बढ़कर 2.314 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 157.6 अरब रुपये के बराबर है.
देश का सोने का भंडार इस दौरान 1.8584 करोड़ डॉलर पर रहा और इसमें कोई बदलाव नहीं देखा गया. वहीं अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष में विशेष निकासी अधिकार 23 लाख डॉलर बढ़कर 1.442 अरब डॉलर हो गया
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.