खेल
दूसरी पारी में पुजारा-कोहली की तरह बल्लेबाजी करने की जरूरत: कमिंस
- 229 Views
- December 28, 2018
- By admin
- in खेल, समाचार
- 0 Comments
- Edit
पहली पारी में महज 151 रन पर आउट होने के बाद तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने शुक्रवार को कहा कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को भारतीय कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा से सीख लेने की जरूरत है कि एमसीजी की इस पिच पर कैसे पारी को आगे बढ़ाया जाए. पुजारा और कोहली ने पहली पारी में 170 रनों की भागीदारी निभाकर भारत को पहली पारी सात विकेट पर 443 रनों के विशाल स्कोर पर घोषित करने में मदद की.
कमिंस ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को मेहमान टीम इन दोनों खिलाड़ियों से सीख लेने की जरूरत है. दिन का खेल समाप्त होने के बाद कमिंस ने कहा, ‘यह निश्चित रूप से आदर्श स्कोर नहीं था. हम पहली पारी में अच्छा स्कोर बनाने के इरादे से उतरे, ताकि मैच में बने रहें. युवा बल्लेबाज कड़ी मेहनत कर रहे हैं और अपना सर्वश्रेष्ठ करने का प्रयास कर रहे हैं. लेकिन आज ऐसा नहीं हो सका.’