मनोरंजन
दीया और बाती हम’ की ‘संध्या’ यानी दीपिका सिंह मां बनने वाली हैं!
- 371 Views
- January 20, 2017
- By admin
- in मनोरंजन, समाचार
- 0 Comments
- Edit
स्टार प्लस पर दिखाए गए मशहूर सीरियल ‘दीया और बाती हम’ की एक्ट्रेस दीपिका सिंह और उनके पति रोहित राज गोयल अपने पहले बच्चे की आशा में हैं. जी हां, ऐसी खबरें आ रही है कि ‘दीया और बाती हम’ में संध्या का किरदार निभाने वाली दीपिका सिंह जल्द मां बनने वाली हैं.
अपनी जिंदगी में आए इस नए बदलाव के बारे में बताते हुए दीपिका ने कहा, ”मैं छुट्टियों के दौरान जब शहर से बाहर गई थी, जहां मैं बीमार पड़ गई. जब मैं घर आई और डॉक्टर से कंस्लट किया तब उन्होंने मेरी प्रग्नेंसी की खुशखबरी मुझे दी. मेरे माता-पिता, पति और ससुराल में सभी लोग बेहद खुश हैं. मुझे लगता है कि मां बनना अपने आप में एक औरत के लिए एक खूबसूरत और अनोखा अनुभव होता है.”
मिस मालीनि डॉट कॉम की खबर के मुताबिक, दीपिका ने कहा, ”मेरा परिवार थोड़ी पुरानी सोच रखता है. मेरे घर वाले इस खबर को जाहिर करने में थोड़े हिचक रहे थे. मैं उनकी भावनाओं को समझती हूं और इस बात के लिए उनका सपोर्ट करती हूं. मैं और रोहित दोनों अपनी जिंदगी के इस नए फेज में को खुशी से बिताएं. मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि आने वाला साल हमारे लिए अच्छा गुजरे.”