राजनीति
दिल्ली में कांग्रेस का ‘लोकतंत्र बचाओ’ मार्च: सोनिया और राहुल ने दी गिरफ्तारी, फिर किए गए रिहा
- 211 Views
- May 06, 2016
- By admin
- in राजनीति, समाचार
- 0 Comments
- Edit
दिल्ली में कांग्रेस का 'लोकतंत्र बचाओ' मार्च: सोनिया और राहुल ने दी गिरफ्तारी, फिर किए गए रिहा
केंद्र की बीजेपी नीत गठबंधन सरकार और विपक्ष के बीच ऑगस्टा वेस्टलैंड मामले समेत विभिन्न मामलों को लेकर हो रहे जबरदस्त टकराव के बीच कांग्रेस ने शुक्रवार को जंतर मंतर पर ‘लोकतंत्र बचाओ’ मार्च निकाला। इन मामलों को लेकर संसद में बढ़ रहे टकराव के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली में केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस का यह मार्च केंद्र सरकार के खिलाफ है। इस दौरान अपने संबोधन में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, वरिष्ठ नेता और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।
जानकारी के अनुसार, लोकतंत्र बचाओ मार्च के दौरान संसद मार्ग थाने में सोनिया गांधी और राहुल ने गिरफ्तारी दी। हालांकि, गिरफ्तारी के कुछ देर बाद सोनिया और राहुल संसद मार्ग थाने से बाहर निकल आए। मनमोहन सिंह सहित कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी संसद मार्ग थाने में अपनी गिरफ्तारियां दी, जिन्हें कुछ देर के बाद रिहा कर दिया गया। लोकतंत्र बचाने के लिए कांग्रेस आज सड़क पर उतरी। संसद मार्ग थाने के बाहर कांग्रेस के बड़े नेताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। फिलहाल संसद के आसपास 144 धारा लागू कर दी गई है। कांग्रेस केंद्र सरकार के विरोध में ये रैली निकाल रही है। कांग्रेस का कहना है कि मोदी सरकार एक झूठी सरकार है जो कि सिर्फ वादे करके लोगों को लुभा रही है।
अगस्ता घोटाला मामले में कांग्रेस आज खुलकर सामने आ गई और सड़क पर प्रदर्शन किया। संसद में बात नहीं बनी तो अब कांग्रेस सड़क पर भाजपा के आरोपों का जवाब दे रही है। रैली में राहुल गांधी, सोनिया गांधी सहित पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। सोनिया ने कहा कि मोदी सरकार में सब परेशान है, चाहे वो नौजवान हो या फिर किसान। कांग्रेस ने पंचायती राज को मजबूत बनाया लेकिन मोदी सरकार लोकतंत्र को नष्ट कर रही है। लेकिन हम सरकार के खतरनाक इरादे पूरे नहीं होने देंगे। हम कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटेंगे। सोनिया ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने झूठे सपने दिखाकर सत्ता हासिल की। मुझे जिंदगी ने चुनौतियों से लड़ना सिखाया है।
मोदी का नाम लिए बिना सोनिया ने कहा कि उन्हें नहीं मालूम कांग्रेस किस मिट्टी की बनी है। जब भी जरूरत पड़ेगी हम कुर्बानी देने से नहीं चूकेंगे। सोनिया ने कहा कि जिंदगी ने मुझे संघर्ष करना सिखाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार नागपुर में बैठे लोगों के इशारे पर चल रही है।
वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि देश में कांग्रेस शासित प्रदेशों के खिलाफ साजिश हो रही है। कई लोगों ने कांग्रेस को मिटाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। हम मोदी सरकार के मंसूबों को नाकाम करेंगे। जहां कहीं भी कांग्रेस की सरकारें हैं, उसे गिराकर मोदी जी ने लोकतंत्री की आत्मा पर हमला किया है। कांग्रेस बहती गंगा है, जो कभी रुकेगी नहीं। मोदी जी जहां भी जाते हैं सिर्फ कांग्रेस के सफाए की बात करते हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि देश में सिर्फ दो ही लोगों की बात चलती है नरेंद्र मोदी और मोहन भागवत। उत्तराखंड में राज्य सरकार को तोड़ा गया, लोकतंत्र की हत्या हुई। मोदी सरकार कानून तोड़ती जा रही है। मोदी जी के भाषण और उनके मेक इन इंडिया की हकीकत अलग है। मोदी जी ने कहा था हर साल 2 करोड़ लोगों को रोजगार दूंगा, लेकिन पिछले साल 1.3 लाख लोगों को ही रोजगार मिला। देश के कई हिस्सो में सूखा पड़ा है, लेकिन मोदी जी को इस पर कुछ नहीं कहना है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने कहा था कि हम युवाओं को रोजगार देंगे, लेकिन मेक इंडिया के भव्य शो के बाद भी लोगों को रोजगार नहीं मिला। राहुल ने आरोप लगाया कि अरुणाचल और उत्तराखंड में हमारी सरकार गिरा दी गई। मोदी सरकार का जो भी विरोध करता है, उस पर झूठे आरोप लगाए जाते हैं।
इस रैली के दौरान जंतर-मंतर पर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्त्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। जंतर-मंतर पर कांग्रेस के पोस्टरों में सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा को भी राहुल गांधी के साथ जगह दी गई।
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.