देश
दिल्ली पहुंचे महाराष्ट्र के CM उद्धव ठाकरे, पीएम मोदी और सोनिया गांधी से करेंगे मुलाकात
- 58 Views
- February 21, 2020
- By admin
- in देश, समाचार
- 0 Comments
- Edit
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे दिल्ली पहुंच चुके हैं. तय कार्यक्रम के मुताबिक वे आज थोड़ी देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं. ताजा जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी से मुलाकात के बाद उद्धव ठाकरे दिल्ली में संजय राउत के सरकारी निवास 15 सफदरजंग लेन में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे.
एयरपोर्ट से उद्धव ठाकरे शिवसेना नेता संजय राउत के आवास पर पहुंच चुके हैं. प्राप्त जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से रात 9 बजे मुलाकात करने वाले हैं.