करियर
दिल्ली की टीना बनी यूपीएससी में टॉपर, दूसरे नंबर पर कश्मीर का छात्र
- 385 Views
- May 10, 2016
- By admin
- in करियर, समाचार
- 0 Comments
- Edit
संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2015 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। जिसमें पहले नंबर पर बाजी दिल्ली की लड़की के हाथ लगी है।
दिल्ली की रहने वालीं टीना दाबी (रोल नंबर- 0256747) ने कश्मीर के रहने वाले अतहर आमिर उल शफी खान (रोल नंबर- 0058239) और जसमीत सिंह संधू (रोल नंबर- 0010512) को पछाड़ते हुए पहला नंबर हासिल किया है।
दिल्ली की टीना बनी यूपीएससी में टॉपर, दूसरे नंबर पर कश्मीर का छात्र
संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2015 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। जिसमें पहले नंबर पर बाजी दिल्ली की लड़की के हाथ लगी है।
बता दें, फाइनल मैरिट लिस्ट दिसंबर 2015 में हुई लिखित परीक्षा और मार्च-मई 2016 में हुए इंटरव्यू के आधार पर बनाई गई है। पास हुए परीक्षार्थियों में से 1078 को आईएएस के तौर पर नियुक्ति किया जाएगा। इनकी नियुक्ति भारतीय विदेश सेवा ( आईएफएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और केंद्रीय सेवाओं, ग्रुप ‘ए’ और ग्रुप ‘बी’ में की जाएंगी।