मनोरंजन
दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने राज्यसभा से इस वजह से दिया इस्तीफा
- 515 Views
- December 26, 2016
- By admin
- in मनोरंजन, समाचार
- 0 Comments
- Edit
nobanner
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और तृणमूल कांग्रेस के सांसद मिथुन चक्रवर्ती ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है. ऐसा बताया जा रहा है कि मिथुन चक्रवर्ती काफी समय से बीमार हैं और इस वजह से उन्होंने इस्तीफा दिया है.
आपको बता दें कि शारदा घोटाले में नाम उछलने के बाद भी मिथुन चक्रवर्ती ने सांसद पद से इस्तीफा देने की पेशकश की थी. लेकिन पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बात टाल दी थी.
मिथुन की राज्यसभा की सदस्यता की अवधि अप्रैल 2020 तक थी इसलिए अब उनकी जगह किसी और को सांसद बनाया जाएगा.
Share this: