दुनिया
‘दमादम मस्त कलंदर’ यानी ‘झूलेलाल’ बाबा की दरगाह पर धमाके में 100 से ज्यादा की मौत, ISIS ने ली जिम्मेदारी
- 197 Views
- February 17, 2017
- By admin
- in दुनिया, समाचार
- 0 Comments
- Edit
पाकिस्तान के सिंध प्रांत के सहवान कस्बे में स्थित लाल शाहबाज कलंदर दरगाह के भीतर कल हुए आत्मघती विस्फोट में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई कई लोग घायल हो गए. पाकिस्तान में एक सप्ताह के भीतर यह पांचवां आतंकी हमला हुआ है. मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं.
सिंध के सहवान में मौजूद लाल शाहबाज कलंदर दरगाह दुनियाभर में बेहद मश्हूर है, खासतौर पर शिया मुसलमानों के लिए ये इबादतगाह बेहद अहम मानी जाती है, धमाका तब हुआ जब दरगाह में सूफी रस्म ‘धमाल’ चल रहा था विस्फोट के वक्त दरगाह परिसर के भीतर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे, चश्मदीदों के मुताबिक धमाके के बाद चारों ओर सिर्फ लाशें ही लाशें बिखरी पड़ी थी.
ISIS ने ली पाकिस्तान के सहवान धमाके की जिम्मेदारी
आतंकी संगठन आईसिस ने लाल शाहबाज कलंदर दरगाह पर हुए धमाके ज़िम्मेदारी ली है, पुलिस के मुताबिक फिदायीन हमलावर दरगाह में घुसा, फिर उसने कुछ हैंडग्रेनेड फेंके लेकिन वो फटे नहीं, इसके बाद उसने खुद को उड़ा लिया
धमाके के बाद चारोँ तरफ अफरातफरी मच गयी, आस पास मौजूद सभी अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी गयी, यहां से सबसे करीब अस्पताल भी करीब 50 किमी की दूरी पर है, अस्पतालों में घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था नहीं होने से भी मृतकों की संख्या बढ़ गयी. आपको बता दें कि सोमवार को ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की विधानसभा के बाहर एक विरोधी रैली में हुए धमाके से 16 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 70 से ज्यादा लोग घायल हुए थे.
पात प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने देश में सुरक्षा हालात की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक की जिसमें यह फैसला लिया गया. एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘बैठक में देश में पनपने वाले आतंकवाद या बाहर से अंजाम दिए जा रहे या प्रश्रय पाने वाले आतंकवाद के खात्मे का तथा देश की शांति एवं सुरक्षा पर खतरा पैदा कर रहे तत्वों को सरकार की ताकत से मिटाने का संकल्प लिया गया.’’ बैठक में आतंकवाद एवं अतिवाद के भौतिक एवं वैचारिक खात्मे के संकल्प को दोहराया गया.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.