दुनिया
तालिबान ने 23 नागरिकों की हत्या की
- 380 Views
- December 03, 2016
- By sochindia
- in दुनिया, समाचार
- 0 Comments
- Edit
दक्षिणी अफगानिस्तान में पुलिस पर असफल हमले में अपने 29 लड़ाके खोने के बाद तालिबान ने 23 नागरिकों की हत्या कर दी. कंधार पुलिस ने एक बयान में कहा कि कंधार के नेश जिले में तलिबान विद्रोहियों ने बीते गुरूवार को पुलिस पर हमला किया जिसका अफगान बलों ने जवाब दिया.
इसमें कहा गया है कि तालिबान के हमले के बाद जवाबी कार्रवाई में 29 तालिबान विद्रोही मारे गए थे और कई जख्मी हो गए थे. इसके अलावा बड़ी मात्रा में उनके पास से हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया.
बयान में कहा गया है कि क्रूर दुश्मनों ने अफगान बलों के हाथों शिकस्त खाने के बाद अपना बदला पांच बच्चों सहित 23 नागरिकों की हत्या करके लिया. तालिबान के प्रवक्ता कारी युसूफ अहमदी से संपर्क किया गया तो उसने दावे को खारिज करते हुए इसे झूठा करार दिया.