मनोरंजन
तब मैं भड़क उठी, जब कॉन्ट्रैक्ट में रखी गई प्रेग्नेंट न होने की शर्त: प्रियंका
- 522 Views
- October 25, 2016
- By admin
- in मनोरंजन, समाचार
- 0 Comments
- Edit
अगर कोई आपको कहे कि आपके प्रेगनेंट होने से आपकी नौकरी जा सकती है तो आप निश्चित ही चौकेंगी. लेकिन ऐसा हुआ है, वो भी किसी आम इंसान के साथ नहीं बल्कि बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा के साथ. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर प्रियंका प्रेगनेंट कब हो गईं. तो जनाब हम आपको बताते हैं पूरा माजरा…
दरअसल एक चैनल को दिए इंटरव्यू में प्रियंका ने यह खुलासा किया है, ”करीब दो साल पहले एक बड़ी कम्पनी ने मुझे अप्रोच किया था, जब मैं कॉन्ट्रैक्ट साइन करने गई तो कॉन्ट्रैक्ट का एक हिस्सा पढ़कर मुझे बेहद गुस्सा आया. कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक अगर मैं प्रेगनेंट हो गई तो कम्पनी कॉन्ट्रैक्ट तोड़ देगी. मैंने उनसे पूछा कि आप ऐसा कैसे कर सकते हैं, आपको मेरे बीमार पड़ने, ओवरवेट होने से कोई परेशानी नहीं है लेकिन मेरे प्रेगनेंट होने से आपको तकलीफ है.”
प्रियंका ने बताया, ”उनका जवाब था कि प्रेगनेंट होने के बाद मैं समय पर काम नहीं कर पाउंगी. जबकि मुझे प्रेगनेंसी में काम करने में कोई दिक्कत नहीं है. इस मुद्दे पर हमारी काफी बहस हुई और अंत में मैंने उनसे कहा कि अगर प्रेगनेंट होने के बाद मैं काम नहीं कर पाती हूं तो आपके पास कॉन्ट्रैक्ट कैंसिल करने का पूरा अधिकार है. लेकिन अगर आप के न चाहने के बावजूद भी मैंने प्रेगनेंसी में काम कर लिया तो आपका यह कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने का मुझे भी पूरा हक होगा.”
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.