दुनिया
डोनाल्ड ट्रंप आज रात 11 बजे को पीएम मोदी से करेंगे बात
- 230 Views
- January 24, 2017
- By admin
- in दुनिया, समाचार
- 0 Comments
- Edit
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज रात को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात करेंगे. व्हाइट हाउस ने ट्रंप का आज का कार्यक्रम जारी करते हुए यह जानकारी दी.
कार्यक्रम के अनुसार, व्हाइट हाउस ने बताया ‘‘राष्ट्रपति भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करेंगे.’’ ट्रंप वॉशिंगटन डीसी के समय के अनुसार, दोपहर को एक बजे फोन पर मोदी से बात करने वाले हैं और उस समय भारत में रात के साढ़े ग्यारह बज रहे होंगे.
अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में ट्रंप 20 जनवरी को शपथ ग्रहण करने के बाद से अब तक चार विदेशी नेताओं से फोन पर बात कर चुके हैं और और अब मोदी पांचवें विदेशी नेता होंगे जिनसे वह बात करेंगे.
ट्रंप ने 21 जनवरी को कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और मेक्सिको के राष्ट्रपति एनरिक पेना नितो से बात की थी. उन्होंने रविवार को इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात की थी और कल उन्होंने मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से फोन पर बात की.