मनोरंजन
‘डियर जिंदगी’ होगी 25 नवंबर को रिलीज, ‘कहानी 2’ की डेट टली
- 530 Views
- October 19, 2016
- By admin
- in मनोरंजन, समाचार
- 0 Comments
- Edit
अभिनेत्री विद्या बालन स्टारर फिल्म ‘‘कहानी 2 : दुर्गा रानी सिंह’’ और शाहरूख-आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘‘डियर जिंदगी’’ अब बॉक्स ऑफिस पर एक साथ नहीं टकराएगी..
यह फिल्म वर्ष 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘‘कहानी’’ का सीक्वल है और पहले इसे इस वर्ष 25 नवंबर को रिलीज करने की तैयारी थी लेकिन निर्माता जयंतीलाल गाडा ने बॉक्स ऑफिस पर टकराव से बचने के लिए फिल्म के रिलीज होने की तिथि में परिवर्तन करने का फैसला किया.
हाल ही में घोषणा की गई थी कि गौरी शिंदे की फिल्म ‘‘डियर जिंदगी’’ 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और फिर इसके बाद निर्माता जयंतीलाल गाडा और महेश भट्ट ने दोनों फिल्मों को एक साथ रिलीज नहीं करने का निर्णय लिया.
गाडा ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘भट्ट साहब हमारे प्रमुख टीवी शो ‘उड़ान’ और नामकरण से जुड़े रहे हैं और इससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण बात यह है कि वह और आलिया हमारे परिवार के सदस्यों की तरह हैं. परिवार के अंदर किसी भी तरह प्रतियोगिता कभी नहीं हो सकती इसलिए मैंने ‘कहानी 2: दुर्गा रानी सिंह’ को दो दिसंबर को रिलीज करने का फैसला किया है.’’
महेश भट्ट ने कहा, ‘‘मैं कई वषरें से जयंतीलाल गाडा को जानता हूं और हम परिवार की तरह हैं. दोनों ‘कहानी 2’ और ‘डियर जिंदगी’ अलग तरह की फिल्में हैं और दोनों को अलग-अलग समय पर रिलीज करना चाहिए.’’