खेल
डिकॉक की ‘फास्टेस्ट फिफ्टी’, पर दक्षिण अफ्रीका के हाथों से छिटक गई जीत
- 127 Views
- February 15, 2020
- By admin
- in खेल, समाचार
- 0 Comments
- Edit
दक्षिण अफ्रीकी कप्तान क्विंटन डिकॉक (Quinton de Kock) ने इंग्लैंड के खिलाफ रिकॉर्ड पारी खेली. उन्होंने महज 17 गेंद पर 50 ठोक दी. यह किसी भी दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज का टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक है. हालांकि, अफ्रीकी टीम के लिए कप्तान डिकॉक की यह पारी काम नहीं आई और दूसरे टी20 मैच में हार का सामना करना पड़ा. इंग्लैंड (England) ने यह मैच दो रन से जीता. इसके साथ ही उसने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है.
मेजबान दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड (South Africa vs England) के बीच दूसरा टी20 मैच शुक्रवार को डरबन में खेला गया. इंग्लैंड ने इस मैच में सात विकेट पर 204 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका की टीम (England) इसके जवाब में निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 202 रन ही बना सकी.
डिकॉक-बवूमा की 91 रन की साझेदारी
दक्षिण अफ्रीकी टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी शुरुआत की. ओपनर क्विंटन डिकॉक (65) और तेम्बा बवूमा (31) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 7.5 ओवर में 91 रन ठोक दिए. यह ऐसी शुरुआत थी, जहां से दक्षिण अफ्रीका जीत की ओर आसानी से बढ़ सकता था. लेकिन उसने लगातार अंतराल में विकेट गंवाकर यह मौका भी गंवा दिया.