दुनिया
ट्विटर ने ISIS का प्रचार करने वाले 2.5 लाख अकाउंट किए बंद
- 394 Views
- August 20, 2016
- By sochindia
- in दुनिया, समाचार
- 0 Comments
- Edit
nobanner

सोशल नेटवर्क ट्विटर ने करीब ढाई लाख अकाउंट बंद कर दिए हैं। ट्विटर का कहना है कि इन अकाउंटों के ज़रिए चरमपंथ को बढ़ावा दिया जा रहा था। सोशल नेटवर्किंग साइट ने संदिग्ध अकाउंटों के खिलाफ दूसरी बार कार्रवाई की है।
इसके पहले फरवरी में ट्विटर ने एक लाख से ज्यादा ऐसे अकाउंटों को बंद करने की जानकारी दी थी। उस वक्त ट्विटर ने बताया था कि उनमें से ज्यादातर अकाउंट इस्लामिक स्टेट समूह से संबंधित थे।
×
ट्विटर ने एक बार फिर कहा है कि इंटरनेट पर चरमपंथ से जुड़ी सामग्री को पहचाने की कोई ‘जादूई प्रक्रिया’ नहीं है। ये भी कहा गया है कि इस समस्या से निपटने के लिए कंपनी अपने प्रयासों का दायरा बढ़ा रही है।
Share this: