खेल
टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने चुनी बल्लेबाज़ी
- 136 Views
- March 16, 2017
- By admin
- in खेल, समाचार
- 0 Comments
- Edit
भारत और आस्ट्रेलिया के बीच चल रही टेस्ट श्रृंखला का मध्यांतर विवादों और आरोपों-प्रत्यारोपों से भरा रहा, लेकिन अब सभी खिलाड़ियों और दर्शकों की निगाहें गुरुवार से शुरू हो रहे तीसरे मैच के आयोजन स्थल रांची पर टिक गई हैं. रांची का झारखंड राज्य क्रिकेट संघ अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम पहली बार किसी टेस्ट मैच की मेजबानी कर रहा है. हालांकि पूर्व करिश्माई कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की कमी स्थानीय दर्शकों को जरूर खलेगी.
चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में अब तक हुए दो मैचों से एक-एक जीत हासिल कर दोनों ही टीमें बराबरी पर हैं.
बीते दो टेस्ट मैचों के दौरान पिच, डीआरएस, खिलाड़ियों के बर्ताव और छींटाकशी जैसे विवाद खूब उछले, लेकिन अब दोनों देशों के क्रिकेट प्रेमी देखना चाहेंगे कि तीसरे टेस्ट मैच में कौन सी टीम तमाम विवादों से उबरते हुए मैदान पर बाजी मारती है.
भारतीय टीम में सलामी बल्लेबाज मुरली विजय की वापसी हो सकती है. दूसरे टेस्ट मैच से बाहर रहे मुरली तमिलनाडु के साथी खिलाड़ी अभिनव मुकुंद की जगह ले सकते हैं.
भारतीय टीम की हालांकि सबसे बड़ी चिंता कप्तान कोहली का खामोश बल्ला है. कोहली अब तक श्रृंखला में सिर्फ 40 रन बना सके हैं.
सलामी बल्लेबाज के तौर पर खुद को स्थापित कर चुके लोकेश राहुल और मध्य क्रम में स्थिरता हासिल कर चुके चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे से जरूर भारतीय टीम संतुष्ट होगी.
गेंदबाजी की बात करें तो दुनिया के दो शीर्ष गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की जोड़ी किसी भी विपक्षी के माथों पर चिंता की लकीरें खींचने के लिए काफी है. तेज गेंदबाजी में इशांत शर्मा और उमेश यादव का प्रदर्शन भी अब तक शानदार रहा है.
आस्ट्रेलिया की बात करें तो उसे मिशेल स्टार्क और मिशेल मार्श के बाहर होने से जरूर झटका लगा है. यह दोनों बल्लेबाज चोटिल होकर श्रृंखला से हट चुके हैं.
स्टार्क की जगह पैट कमिंस और मार्श की जगह हरफनमौला ग्लेन मैक्सवेल ले सकते हैं. आस्ट्रेलिया ने कमिंस को पदार्पण का मौका देने का संकेत दे दिया है.
दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में आठ विकेट चटकाने वाले स्पिन गेंदबाज नाथन लॉयन उंगली में दर्द से परेशान चल रहे हैं.
वहीं बल्लेबाजी में आस्ट्रेलियाई टीम एकबार फिर कप्तान स्टीव स्मिथ, धुरंधर सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर, अब तक अच्छे फॉर्म में चल रहे मैट रेनशॉ और शॉन मार्श पर निर्भर करेगी.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.