खेल
टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं मोहम्मद आमिर
- 140 Views
- May 10, 2017
- By admin
- in खेल, समाचार
- 0 Comments
- Edit
महज 17 साल की उम्र में क्रिकेट की दुनिया में कदम रखने वाले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज मोहम्मद आमिर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का मन बना रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर अपना ध्यान क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट पर देना चाहते हैं.
अपनी रफ्तार और स्विंग से बल्लेबाजों को परेशान करने वाले आमिर का मानना है कि टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए बेहतर शारीरिक फिटनेस और मजबूती की जरूरत होती है. ऐसे में वे अब सिर्फ वनडे और टी20 फॉर्मेट पर ध्यान देना चाहते हैं. क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट में कम मेहनत के साथ अधिक पैसा भी क्रिकेटरों को काफी लुभाता है.
अपने आठ साल के क्रिकेटिंग करियर में आमिर ने वे दौर भी देखें हैं जब उन्हें स्पॉट फ्किंसिंग के मामले में 5 साल का बैन झेलना पड़ा था, लेकिन आमिर ने इसके बाद शानदार वापसी की है. हालांकि मीडिया में चल रही संन्यास की खबरों से आमिर काफी निराश हैं.
आपको बता दें कि 25 साल के आमिर ने संन्यास के फैसले को लेकर अपने साथी खिलाड़ियों और टीम प्रबंधन के साथ विचार विमर्श किया था और अब वे इस बात की हैरान हैं कि ये बात मीडिया तक कैसे आई. वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में आमिर ने अबतक 11 विकेट अपने नाम कर चुके हैं.
आमिर ने अब तक 27 टेस्ट, 32 वनडे और 31 टी 20 मैचों में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया है. टेस्ट क्रिकेट में 92, वनडे में 50 और टी20 में 34 विकेट उनके नाम पर दर्ज है. टेस्ट क्रिकेट में 44 रन देकर छह विकेट उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.