खेल
टूटा था जबड़ा, फिर भी अनिल कुंबले ने की गेंदबाजी, तभी तो वीरेंद्र सहवाग ने कहा- डंबो नहीं, जंबो बनें…
- 588 Views
- October 18, 2016
- By admin
- in खेल, समाचार
- 0 Comments
- Edit
टीम इंडिया के मुख्य कोच अनिल कुंबले के मार्गदर्शन और विराट कोहली की कप्तानी में टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है. खासतौर से गेंदबाजों को उन्होंने नई दिशा दी है. ‘जंबो’ के नाम से मशहूर कुंबले सोमवार को 46 साल के हो गए. उनका जन्म 17 अक्टूबर, 1970 को हुआ था. कद-काठी से तेज गेंदबाज नजर आने वाले कुंबले स्पिनर रहे हैं. एक ऐसा स्पिनर जिसकी गेंदें ज्यादा टर्न नहीं लेती थीं, लेकिन सटीक लाइन-लेंथ और उछाल से बल्लेबाजों के पसीने छूट जाते थे. अनिल कुंबले अपनी जीवटता के लिए भी जाने जाते थे. एक बार वह जबड़ा टूटा होने पर भी मैदान पर उतर गए थे. खेल के प्रति उनका समर्पण और हौसला देखने लायक रहता था. उनके रिकॉर्ड खुद उनकी कहानी बयां करते हैं. तभी तो उनके जन्मदिन पर विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने फैन्स को कुंबले से प्रेरणा लेने की सलाह देते हुए उन्हें अनूठे अंदाज में बधाई दी है… आइए जानते हैं कि सहवाग ने क्या कहा और कुंबले की खास उपलब्धियां क्या हैं…
सबसे पहले बात वीरेंद्र सहवाग के संदेश की. सहवाग हमेशा ही ट्विटर पर पूर्व और वर्तमान खिलाड़ियों को चुटीले अंदाज में बधाइयां देते रहते हैं. उन्होंने अनिल कुंबले की जीवटता को सलाम करते हुए, फैन्स को उनसे सीख लेने की सलाह दी और लिखा, ‘जीवन में ‘डंबो’ नहीं, बल्कि जंबो की तरह बनें. कुंबले ‘जुमले’ नहीं फेंकते.. K-U-M-B-L-E बहुत ही विनम्र हैं.. जन्मदिन की बधाइयां अनिल कुंबलेजी…