खेल
टीम को कुक के रनों की जरूरत है, नेतृत्व की नहीं
- 359 Views
- December 21, 2016
- By admin
- in खेल, समाचार
- 0 Comments
- Edit
भारत के हाथों टेस्ट सीरीज में 4-0 से मिली हार के बाद एलेस्टेयर कुक की कप्तानी की काफी आलोचना हो रही है और पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि टीम को इस ओपनर बल्लेबाज की ताकत और रनों की जरूरत है, नेतृत्व की नहीं.
वान ने डेली टेलीग्राफ में अपने कॉलम में लिखा ,‘‘ जब आप कप्तान हैं और टीम हार रही है तो आप खेल का मजा नहीं ले सकते. आप सुबह उठते हैं और आपको खेलने की इच्छा नहीं करती. कुक ने खेलने की वह उर्जा और इच्छाशक्ति फिर हासिल कर ली है. टीम को उसकी ताकत और रनों की जरूरत है, कप्तानी की नहीं .’’ उन्होंने कहा कि कुक को खुद से पूछना चाहिये कि क्या वह कप्तानी के लायक है.
उन्होंने कहा ,‘‘ कोई उस पर कुछ नहीं देने का आरोप नहीं लगा सकता लेकिन लगातार हार रही टीम को अगले सीजन में दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज ले जाना कहां तक सही है. उसे खुद से सवाल करना होगा कि क्या उसे कप्तानी करनी चाहिये .’
उन्होंने कहा ,‘‘ यदि उसे लगता है कि वही सही कप्तान है उसे सभी प्रारूपों में खेलने वाले खिलाड़ियों को बैठाकर पूछना चाहिये कि टीम को सही दिशा में कैसे ले जाया जाये