देश
टाइगर श्रॉफ की ‘Baaghi 3’ ने होली पर BOX OFFICE पर मचाया हुड़दंग, कमाई ने मारी बड़ी उछाल
- 124 Views
- March 11, 2020
- By admin
- in देश, समाचार
- 0 Comments
- Edit
हिंदी सिनेमा के धांसू एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff), श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की फिल्म ‘बागी 3 (Baaghi 3)’ हर दिन अपने कलेक्शन से लोगों को चौंका रही है. फिल्म ने पांचवें दिन यानी मंगलवार को अपनी कमाई में शानदार उछाल दर्ज की है. टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 3’ ने होली के त्योहार पर धांसू कलेक्शन किया है.
टाइगर और श्रद्धा की फिल्म ‘बागी 3’ ने जहां सोमवार को महज 9 से 10 करोड़ रुपये की कमाई की थी वहीं 5वें दिन मंगलवार यानी होली पर इसकी कमाई में शानदार इजाफा नजर आया है. ऐसे में बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार फिल्म 5 दिनों में ही 75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.
फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को 17.50 करोड़, शनिवार को 15.50 करोड़, रविवार को 19.75 करोड़, सोमवार को 8.75 करोड़ रुपए की कमाई की थी. लेकिन मंगलवार को होली का त्योहार और छुट्टी होने का फायदा फिलम को मिला और मंगलवार को फिल्म की कमाई ने उछाल मारा. मंगलवार को फिल्म ने 13.50 करोड़ रुपए की कमाई की है. जिसके बाद महज 5 दिनों में फिल्म ने 75 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है.
‘बागी 3’ में टाइगर श्रॉफ, श्रद्धा कपूर, रितेश देशमुख मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं. वहीं इनके अलावा फिल्म के ट्रेलर में अंकिता लोखंडे, विजय वर्मा, जयदीप अहलावत, जमीर खोरी और दानिश भट्ट ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं.